रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बलिदान दिवस पर डा. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

इगलास। कस्बा बेसवां में भारत के प्रख्यात राजनीतिज्ञ और विचारक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु गोयल ने कहा कि 1953 में जम्मू-कश्मीर में उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। जब वह राज्य में एकीकरण के लिए आंदोलन कर रहे थे। डा. मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रमुख सदस्य थे और उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज देश की अखंडता के लिए उनके अथक प्रयासों को याद किया गया। इस अवसर पर ओंकार सिंह, रामकुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा, हरि सिंह, कन्हैयालाल, हीरा सिंह, मनोज ढाका आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!