रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रधानी की रंजिश को लेकर की फायरिंग व मारपीट

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर में प्रधानी चुनाव की रंजिश काे लेकर खेत पर पिता व पुत्र के साथ मारपीट की गई। इस दौरान फायरिंग भी की। पीड़ित ने अवैध तमंचा पुलिस के सुपुर्द किया है।

गांव लालपुर निवासी रनवीर सिंह पुत्र गिर्राज सिंह का कहना है कि शनिवार को 11 बजे वह पिता के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोग खेत पर पहुंचे और झगड़ा करने लगे। यह लोग प्रधानी के चुनाव को लेकर उनसे रंजिश मानते हैं। सत्यपाल ने फर्सा से सिर में प्रहार किया और सत्यवीर ने तमंचा से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें बचा लिया। जाते समय आरोपित धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने एक अवैध तमंचा पुलिस के सुपुर्द किया है जिसे आरोपितों से छीनना बताता है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अशोक, निरंजन, सत्यप्रकाश, सत्यपाल, सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं सत्यवीर पर तमंचा रखने की अलग रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!