रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला के साथ की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

अलीगढ़। इगलास कोतवाली की चौकी हस्तपुर के गांव निवासी महिला से घर में घुसकर मारपीट करने व छेड़खानी करने की दो माह पुरानी घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं, तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पुष्पेन्द्र, संतोष, कन्हैया निवासीगण थाना नौहझील के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना हस्तपुर चौकी प्रभारी मनीष कुमार के द्वारा जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!