रालोद नेताओं ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इगलास। रालोद ने हाथरस रोड स्थित चाची गेस्ट हाउस में क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष (खेलकूद प्रकोष्ठ) नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के मुखिया राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी के निर्देशानुसार खेल-कूद प्रकोष्ठ संगठन विस्तार एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को प्लेटफार्म देने के लिए ब्लाक स्तर पर स्टेडियम बनाने पर हमारा बल रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तौमर ने कहा कि पूरे प्रदेश में खिलाडियों को संगठन से जोड़ने का अभियान चल रहा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों का चचन करके जोरदारी से चुनाव लड़ाएगी। हर्षभान सिंह प्रदेशअध्यक्ष उत्तराखंड, युवा राष्ट्रीय सचिव नीरज शर्मा ने भी विचार रखे। वीरपाल सिंह दिवाकर, धीरज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, सुनीता मलिक जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, जिला पंचायत सद्स्य अमित ठेनुआं, कुलदीप सिंह, ओपी कमांडो, मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, महावीर सिंह, धीरी सिंह, जितेन्द्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, अशोक फौजदार, राजेश ठैनुआं, करन ठैंनुआ, देवान्त चौधरी भी मौजूद रहे। अध्यक्षता चौ. सुन्दर सिंह पूर्व उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र ने संचालन विवेक कुमार पीटीआई ने किया।राष्ट्रीय स्तर,स्टेट व जिला स्तर के खिलाड़ी जो सम्मानित हुए।