रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवाओं को स्वस्थ, दृढसंकल्पित व चरित्रवान बनाने की है जरूरत

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में विश्व को आध्यात्मिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने वाले युग प्रणेता स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने स्वामी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

अध्यक्ष जतन चौधरी ने युवाओं से कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारत की सिरमौर छवि को प्रस्तुत किया था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर लोगों में सेवा और समर्पण की भावना जागृत की। उनके हृदय में नारियों के प्रति असीम उदारता का भाव था। पूरी दुनिया को विवेकानंद ने भोग के स्थान पर संयम और त्याग का महत्व समझाया। वह संघर्ष, त्याग और तपस्या के प्रतीक थे। युवाओं को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वयं को स्वस्थ, दृढसंकल्पित व चरित्रवान बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर शुभम पाठक, रहीस, आयुष चौधरी, सौरभ फौजदार, आदित्य चौधरी, आदित्य ठाकुर, सत्यम, रमण, अनीष, प्रमोद आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!