आयोग से की शिकायत, पुलिस ने दर्ज की लूट की रिपोर्ट
अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवनपुर निवासी सुभाषचंद्र पुत्र भिकारीलाल का कहना है कि वह टर्री चलाकर परिवार का पालन करता है। 10 फरवरी 2023 को रात्रि 10 बजे घर जा रहा था रास्ते में गांव के कुछ दबंगों ने रोक लिया। गाली गलौज व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। जेब में रखे 1050 रुपये भी छीन लिए और टर्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना दी तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, दिल्ली में शिकायत की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में गांव सेवनपुर निवासी छाेटू, गब्बर, दीपक, कलुआ व कस्बा के पथवारी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।