रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

16 किलो गांजे के साथ पकड़े दो आरोपी, भेजे जेल

अलीगढ़। इगलास कोतवाली पुलिस ने मुरसान तिराहा से दो युवकों गांजा सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा है।

कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र मेंं गांजा तस्करी करके लाने के बाद सप्लाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली से दो किलोमीटर दूर मुरसान तिराहे पर घेराबंदी करके एक बाइक पर बोरा में गांजा लेकर जाते हुए दो युवकों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 16.250 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए युवक जीतू पुत्र कप्तान सिंह निवासी नयाबास तथा राजू पुत्र बनवारीलाल निवासी गढ़ू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक को भी जब्त कर लिया है। दोनों युवकों को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!