रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

होटल में किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। नगर के एक होटल में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

बता दें कि बीती पांच जून को कस्बा के एक मोहल्ला की कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी दोपहर में अपने ताऊ के घर पर किसी काम से जा रही थी। तभी रास्ते में उसे रामपुर निवासी दुष्यंत मिल गया। आरोप था कि आरोपी दुष्यंत किशोरी को फोटो दिखाने के बाद बहला-फुसलाकर बाइक से उसे एक होटल में ले गया। जिसे ले जाते हुए अन्य लोगों ने भी देखा। आरोपी ने होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी करीब दो घंटे बाद किशोरी को एक मंदिर पर छोड़कर फरार हो गया था। जहां से किशोरी रोते हुए अपने घर पर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। जिस पर परिजन किशोरी को थाने लेकर पहुंचे थे। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी दुष्यंत के विरूद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससी/एसटी समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इंस्पेक्टर गभाना गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी दुष्यंत को तहसील तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!