विवेक बने रालोद ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष

अलीगढ़। इगलास के ग्राम शहरी मदनगढी निवासी विवेक कुमार सिंह को रालोद ब्रज क्षेत्र (खेल प्रकोष्ठ) का अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। चौ. नीरपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद खेल-कूद प्रकोष्ठ एवं दीपक तोमर प्रदेश अध्यक्ष उ. प्र., हर्षभान सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ने संयुक्त रुप से विचार विमर्श करके विवेक कुमार को ब्रज क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का दायित्व जिम्मेदारी दी है। ब्रज क्षेत्र खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने पर नीरज शर्मा राष्ट्रीय सचिव युवा रालोद, निर्तमान जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. रामबहादुर सिंह, कमांडों ओपी चौधरी एवं चौ. सुन्दर सिह ने उनको बधाई दी है ।