रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने एंगल से लदे ट्रक लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, तीन लुटेरे दबोचे

- इगलास क्षेत्र में हरिरामपुर के निकट कार सवार बदमाशों ने घटना को दिया था अंजाम

इगलास। क्षेत्र के गांव हरिरामपुर के निकट बुधवार शाम को कार सवार बदमाशों ने लोहे की एंगल लेकर आगरा जा रहे ट्रक को लूट लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने 24 घंटे में ही तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है  बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने ट्रक के अलावा घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा व मोबाइल बरामद किए हैं।

ट्रक को ओवरटेक कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

चंडौस के डाबर रोड गली नंबर एक निवासी जुगेंद्र सिंह क्षेत्र के गांव जार स्थित हरि लक्ष्मी एलायज प्रा.लि. फैक्टरी में ट्रक चालक है। बुधवार की शाम को वह ट्रक में लोहे की एंगल भरकर आगरा के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाथरस मार्ग पर गांव हरिरामपुर के निकट पहुंचे तभी कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रूकवा लिया। बदमाश चालक को तमंचा व लाठी-डंडा से डरा धमकाकर ट्रक को लूट कर फरार हो गए। ट्रक में चालक जुगेंद्र का मोबाइल भी रह गया। चालक ने ट्रक स्वामी व थाना पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने सूचना पर तोछीगढ़ रजबहा की गांव बसेली पुलिया के पास से कार सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम करन उर्फ काली पुत्र ऐलम सिंह, संजू पुत्र सुरेश व पंकज पुत्र सुभाष निवासीगण नगला गजू थाना राया (मथुरा) बताया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया ट्रक मय माल के अलावा घटना में प्रयुक्त ईको कार, तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि भागे हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, अपराध इंस्पेक्टर कोमल सिंह, एसआई कृष्णपाल सिंह, हेडकांस्टेबल सुखवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, कांस्टेबल नवीन अहलावत, हरीश कुमार, अनुराग सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!