फर्जी दस्तावेजों से जमीन का किया बैनामा, पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा
गभाना। तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर में दूसरे की जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बता दें कि पिछले दिनों बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात के किर्रा निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता ने थाना में दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज कराया था। जिमसें उन्होंने बताया कि दरियापुर में एक कृषि भूमि को दरियापुर निवासी तौफिक, साजिद, कलाम खान, दिलशाद, साकिर, जाकिर, काले, जहीरदिखाया था।भूमि पसंद आने पर उक्त लोगाें ने उससे पांच लाख रुपये का चैक ले लिया और उसे कैश करा लिया। 15 मई 2024 को उक्त लोगों ने उसे गभाना तहसील में उपनिबंधक कार्यालय में गाटासं. 523 मि. रकवा 2.107 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 65 लाख 32 हजार रुपये में उनके पक्ष में करा दिया। इस दौरान उन्होंने नौ लाख रुपये कलाम खां के खाते में आरटीजीएस कर दिए, जबकि शेष बचे रुपयों का उन्होंने यूनियन बैंक शाखा खुर्जा का चैक दे दिया।
20 मई को तौफीक ने उन्हें फोन कर चैक पास न होने की बात कहते हुए वापस ले जाने तथा उसके बदले में कैश देने की बात कही। जिस पर वह अपने साथी लोकेश, सोमवीर, तेजप्रताप के साथ गभाना तहसील पर कैश देने के लिए आगए। जहां पर पहले से मौजूद तौफीक, साजिद, कमलखान, साबिर, जन्नत पत्नी अल्लामहर निवासी पीतमपुर थाना छतारी (बुलंदशहर) आदि को 65 लाख 32 हजार रुपये कैश दे दिया और चैक वापस मांगा। इसी बीच कुछ लोगों ने उक्त लोगों को देखकर कहा कि यह वहीं लोग है जिन्होंने फर्जी बैनामा किया है। वह लोगों की बात सुनने लगे। इसी दौरान उक्त आरोपी मौका देखकर भागने लगे। उन्होंने अपने साथियों के साथ आरोपियों काे पकड़ने का प्रयास किया तो वह जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
जब उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय में जाकर बैनामा की जानकारी तो पता चला कि जन्नत पत्नी अल्लामहर ने अफरीदी बेगम के स्थान पर फर्जी बैनामा उनके पक्ष में किया है। इंस्पेक्टर गभाना गजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को एसएसआई केपी सिंह ने आरोपी कलाम खां निवासी दरियापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन 