रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पटल पर कार्य करता मिला बाहरी व्यक्ति तो होगी कार्रवाई

इगलास। एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी ने तहसील के किसी भी कार्यालय में बाहरी व्यक्ति द्वारा किसी भी पटल पर काम करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी नामित किया है। एसडीएम ने डीएम के आदेशों का पालन करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा मंडल, कलेक्ट्रेट व तहसील के कार्यालयों में पटल सहायकों द्वारा बाहरी व्यक्तियों से कार्य संपादित कराने संबंधी शिकायतें शासन तक हो रही हैं। चेतावनी देते हुए कहा है कि निजी कार्मिक या बाहरी व्यक्ति द्वारा कार्य करते हुए पाए जाने की दशा में संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

—————-

अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा युवक

इगलास। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार की रात्रि को हाथरस रोड स्थित गांव मडौरा के समीप से एक युवक को पकड़ा था। गांव नगला देवला निवासी युवक अमन पुत्र दलवीर सिंह ने एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुए है। आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराकर जेल भेजा गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!