मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव में महानायकों किया याद
- कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, किया सघन पौधरोपण
गभाना। नगर के कटरा मोड़ स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्सन की शताब्दी महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायकों को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डाॅ. अनीता रानी राठौर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन देश के स्वाधीनता समर की अमर कहानी है। यह राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध कराने वाला पर्व है। देश की आजादी के लिए किए जा रहे संघर्ष के दौरान गांधी जी ने चौरी-चौरा कांड के बाद असहयोग आंदोलन को वापस ले लिया। उनके फैसले से युवा क्रांतिकारियों में मायूसी छा गई। युवाओं ने एक पार्टी का गठन का फैसला किया और हिंदुस्तान रिपल्बिकन एसोसिएशन की स्थापना की। जिसमें चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह भी पार्टी से जुड़ गए। पार्टी का मानना था कि देश को आजाद कराने के लिए हथियार उठाने की आवश्यकता पड़ेगी। जिन्हें खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। 9 अगस्त 1925 को सहारनपुर से लखनऊ की आेर जा रही ट्रेन को दस क्रांतिकारियों ने काकोरी स्टेशन पर रोक लिए और गार्ड को बंधक बनाकर लूट लिया। अग्रेंजी सरकार इस कदर घबराई हुई थी कि नियत तिथि से पहले ही काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायकों को फांसी पर लटका दिया।
डॉ. कालूराम ने कहा कि जो संकल्प लेकर क्रांतिवीर आजादी के लिए लड़े थे, उन्हीं के मार्ग दर्शन का पालन करते हुए जाति-मजहब या व्यक्तिगत हित को भूलकर हम देश को सशक्त बना सकते हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दीपक चौधरी की देख-रेख में स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में मोनिका माहेश्वरी प्रथम, वर्षा नागर द्वितीय, पवन शर्मा तृतीय, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तनु कुमारी प्रथम, हिमांशु द्वितीय, हिना शौकत तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में पूजा चौहान प्रथम, सुमित द्वितीय, पवन शर्मा तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में योगिता प्रथम, राखी द्वितीय व खुशबू तृतीय स्थान पर रही। कालेज परिसर में सघन पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राक्टर डाॅ. नेत्रपाल सिंह ने किया। जबकि डाॅ. सरिता रानी, डाॅ. रामवीर सिंह, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. संदीप गुप्ता, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. आरआर शर्मा, डाॅ. कामिनी, पायल शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान अनुष्का गुप्ता, प्रियांशी, खुशबू, प्रिंस, भविष्य आदि मौजूद रहे।