रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना थाना में तहसीलदार ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गभाना। थाना परिसर में शनिवार को तहसीलदार उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जमीनी विवाद से जुड़े कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र अाए। जिसमें से मौके पर एक फरियादी को त्वरित राहत प्रदान कर दी गई, जबकि शेष बचे दोनों प्रार्थना पत्रों को राजस्व व पुलिस टीम गठित कर एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह, एसएसआई केपी सिंह कानूनगो राकेश कुमार, चंद्रशेखर गौड़, कौशलेंद्र यादव, निशा कुमारी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!