रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वीरपुरा में अवैध खनन करते हुए एसडीएम ने जेसीबी व डंपर पकड़े, चालक हुए फरार 

गभाना। क्षेत्र के गांव वीरपुरा में शुक्रवार रात्रि को एसडीएम ने छापेमारी करते हुए अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी व डंपर को पकड़ लिया। मौके से डंपर व जेसीबी चालक फरार हो गए। एसडीएम ने दोनों वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में वीरपुरा में अवैध खनन की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर एक जेसीबी व मिट्टी से ओवर लोड डंफर को पकड़ लिया। जबकि दोनों वाहनों के चालक मौका देखकर फरार हो गए। जिस पर उन्होंने थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों वाहनों को उनके हवाले कर दिया। एसडीएम ने बताया कि दाेनों वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। मामले में एडीएम फाइनेंस व खनन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन नहीं होने दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!