रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

गभाना। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल देने के मामला थाने में दर्ज हुआ है।

थाना गभाना क्षेत्र गांव कदौली निवासी संध्या ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिता ने उसकी शादी 25 फरवरी 2020 को अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र के लोधी बिहार निवासी विनीत राना के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर शादी की थी। शादी में मिले दान-दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और दहेज में दस लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पति विनीत राना, ससुर सतीश राना, सास राजेश देवी, ननद अंजना, देवर विपिन राना आए दिन उसका उत्पीड़न करते हुए जान से मारने की धमकी भी देने लगे। आरोप है कि देवर विपिन ने उसके भाई अशोक को भी जान से मारने की धमकी दे डाली। इसी दौरान उसके गर्भवती हो जाने पर ननद अंजना एवं देवर विपिन ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया । 27 मार्च को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर डाली तथा अगले दिन उसे गांव से बाहर छोड़कर भाग गए । इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!