रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जेल

अलीगढ़ । जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से नशीला पाउडर, नगदी व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैंं। इंस्पेक्टर जीआरपी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने जावेद व आमिर निवासी बरालोकपुर, थाना चोबिया (इटावा) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह टिकट लेकर ट्रेनों में यात्रा करते है। इस दौरान वह ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते हैं, जो कीमती सामान लेकर अकेले यात्रा कर रहे होते हैं उन यात्रियों के पास जाकर बैठ जाते है और उनसे बात करते हुए मेल -जोड बढ़ा लेते हैं। जब उन यात्रियों को हम लोगों पर विश्वास हो जाता है उसी समय अपने बढ़े हुए नाखूनों में छिपाकर नशीला पाउडर खाद्य एवं पेय पदार्थो में मिलाकर दे देते हैं। यात्री के बेहोश हो जाने पर उसका कीमती सामान, नकदी आदि लेकर ट्रेन की गति धीमी होने पर उतरकर भाग जाते थे। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को गोमती एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में जनरल कोच में ऊपर की सीट पर बैठे दो यात्रियों को विश्वास में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पाउडर मिलाकर पिला दिया था। बेहोश होने पर उनके सामान मोबाइल, बैग आदि की चोरी कर ले गए थे। आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन, 8200 रुपये नकद, 200 ग्राम नशीला पाउडर एवं जरूरी कागजात बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों पर करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!