इगलास नगर पंचायत में 78वें स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम हुआ आयोजन
इगलास। इगलास नगर पंचायत कार्यालय में 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजा रोहण किया। इस समारोह ने पूरे नगर पंचायत में एक नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। समारोह की शुरुआत सुबह सवेरे ध्वजा रोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कौशिक ने व संचालन गोकुल चंद्र कटारा ने किया।
समाज सेवी हरीश शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता की महत्वता के बारे में संबोधित किया और देश की स्वतंत्रता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारे वीर शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। आज हमारा फर्ज है कि हम उनके सपनों को साकार करें और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित रहें। समारोह में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।