मंगलायतन विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजनां द्वारा हर घर तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के घर-घर तिरंगा पहुंचाना और देशवासियों में अपने देश के प्रति राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना था।

रैली का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह तथा प्रोफेसर दिनेश शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। रैली का आयोजन मंगलायतन विश्वविद्यालय की जैन मंदिर से शुरू होकर मोहकमपुर, मिलिक मेहसुआ, घड़ी धनु तक गया। रैली में विद्यार्थियों ने इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ पूनम रानी ने किया साथ ही सभी कार्यक्रम अधिकारियों में डॉ उन्नती जादौन, डॉ सोनी सिंह, लव मित्तल, डॉ रामकुमार तथा डॉ नियति शामिल थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की सफल गतिविधियों में रोबिन, यशिका तथा डॉ मनोज का सहयोग रहा। कार्यक्रम के आयोजन पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। रैली में 06 शिक्षकों और 80 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।