झोलाछाप डॉक्टर ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
गभाना। क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने आई युवती से झोलाछाप डाक्टर ने जबरन छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में पीड़िता ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी झाेलाछाप को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सोमवार को थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रविवार को उसके पेट व कमर में दर्द की शिकायत हो रही थी। जिस पर वह कस्बा गभाना में रायपुर निवासी झोलाछाप भगवती प्रसाद के यहां दवा लेने के लिए गई। आरोप है कि झोलाछाप ने अकेले होने का फायदा उठाते हुए उससे छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बमुश्किल वह आरोपी को धक्का देकर भाग छूटी। घर पहुंचकर उसने परिजनों को आप बीती बताई। जिस पर सोमवार को परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर व ब्यान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।