रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शराब के ठेके का महिलाओ ने किया जमकर विरोध

इगलास। क्षेत्र गांव बिसाहुली में महिलाओं ने स्थानीय शराब ठेके का विरोध करते हुए स्थानांतरित करने की मांग की है। महिलाओं का कहना था कि शराब की दुकानों के पास अक्सर असामाजिक तत्व इकट्ठा होते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को खतरा रहता है। वहीं, घरवाले शराब के नशे में रहते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शुक्रवार सुबह महिलाओं ने शराब के ठेके के विरोध में गांव में एकजुट होकर सड़कों पर उतरने का फैसला किया और ठेका हटाने की मांग की। उनका कहना था कि शराब की बिक्री से गांव में घरेलू कलह बढ़ रही हैं। महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ठेका को गांव से दूर स्थानांतरित कराने का आश्वासन देकर शांत कराकर घर भेज दिया। लेकिन कुछ समय बाद महिलाएं फिर से एकत्रित होकर शराब के ठेका पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!