रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रील स्टार की विजेता बनी चेतना

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में एमयूए रील स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए रील्स बनाई। विजेताओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश आनंद ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत की सराहना की। एमयूए रील स्टार की विजेता चेतना रहीं, उन्हें 25 हजार का चेक, द्वितीय स्थान पर रहे अनुज, कल्पना, दीपिका, मुस्कान, खुशी, चंचल को 10-10 हजार का चेक, तृतीय स्थान पर रहे गरिमा, प्रियांशु, अक्षित, ज्ञानेंद्र, आरती, साहस, जाह्नवी को पांच-पांच हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 11 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 25 सौ-25 सौ रुपये के चेक प्रदान किए गए।

कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों की रचनात्मकता को समृद्ध करने में मदद करते हैं। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने कहा कि रील रचनात्मकता ने छात्रों को एक दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि छात्रों को उनके विचारों और कौशल को विकसित करने के लिए नए मंचों की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। निर्णायक डा. संतोष गौतम, डा. पूनम रानी ने बताया कि विजेता रील्स को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा मिली है। वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद, डीन मानवीकी प्रो. राजीव शर्मा, डायरेक्टर एडमिशन प्रो. सौरभ कुमार, सीनियर मार्केटिंग मैनेजर मयंक प्रताप सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!