रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कबड्डी में विजयी टीमों को किया गया सम्मानित

इगलास। क्षेत्र के गांव लखटोई में दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज क्षेत्र से आई 32 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रात्रि में भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी खेल का आनंद लेने के लिए जुटे रहे।

आयोजक देवीराम शास्त्री ने बताया कि कबड्डी में अजरोई हाथरस की टीम प्रथम, केडी एकेडमी अलीगढ़ की टीम द्वितीय, नवाली मथुरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार व तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये के साथ ही विजयी टीमों के खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान मान सिंह, हरिशंकर शर्मा, राधारमण शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, जगदीश रावत, अशोक रावत, बनवारीलाल, चंद्रपाल, वीरपाल रावत, विक्रम बाबू, सत्यप्रकाश शर्मा आदि थे।


खिलाड़ियों के साथ पड़ौसी गांव के युवकों न की मारपीट

इगलास। क्षेत्र के गांव लखटोई में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन होने के पश्चात गांव नगला फतेला जा रहे खिलाड़ियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते दूसरे गांव के युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण कराया है।

गुरुवार को गांव लखटोई में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव नगला फतोला के अंकित, पीयूष चौधरी, हरीश, शिवकुमार, योगेंद्र आदि ने भी भाग लिया। रात्रि को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके खिलाड़ी गांव लौट रहे थे। गांव लखटोई के समीप पुरानी रंजिश को लेकर गांव कैमावली के युवकों ने उनको घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व लोहे की चैन से प्रहार कर सभी को घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी इगलास में उपचार कराया गया है। घटना के संबंध पीयूष चौधरी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!