किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रुप से परेशान व दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि विगत 5 सितंबर की सुबह परिजन खेतों पर पशुओं के लिए चारा आदि लेने के लिए गए थे। घर पर उसकी मानसिक रूप से परेशान व दिव्यांग 17 वर्षीय बेटी मौजूद थी। तभी मौका पाकर पड़ौस का सचिन उर्फ सच्चू घर में घुस आया और बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। बेटी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी सचिन को कलुवा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।