रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, चालक हुआ घायल

गभाना। नेशनल हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मैक्स चालक घायल हो गया। जिसे टोल एंबुलेंस ने उपचार को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

कन्नौज के थाना सकरावा के वीलमपुर निवासी हिमांशु मैक्स चालक हैं। वह सोमवार सुबह दिल्ली से गाड़ी में चमड़ा लादकर लखनऊ के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह क्षेत्र में हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची टोल रिलीफ टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया तथा क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे कराया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!