रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गंदगी के कारण नाला हुआ ओवरफ्लो, फसलें जलमग्न

इगलास। गिंदौली, चिरौली, करथला के साथ ही कस्बा के किसान गिंदौली नाले की सफाई न होने से पानी के ओवरफ्लो होकर फसल में पहुंचने से परेशान हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी ने सिंचाई विभाग व नगर पंचायत के अधिकारियों को नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से गिंदौली, चिरौली, करथला के साथ ही कस्बा के किसानों की फसल में गिंदौली नाले का पानी ओवरफ्लो होकर पहुंचने से भारी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को किसानों की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए ड्रेनेज खंड अलीगढ़ तथा नगर पंचायत इगलास के अधिकारियों को तलब किया था। सिंचाई विभाग ड्रेनेज की सफाई को लेकर नगर पंचायत पर ठीकरा फोड़ रहा है। वहीं, अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि सफाई कराने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है। किसानों का कहना है यदि बारिश से पूर्व सिल्ट सफाई हो गई होती तो उनकी फसल को नुकसान होने का सबाल ही नहीं उठता।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!