पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की घटना का किया खुलासा
इगलास। थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर कस्बा के सराय बाजार में तीन दिन पहले दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद करने का दाबा किया है।
कस्बा निवासी शमशुल कमर पुत्र कमरुद्दीन खां की सराय बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। बीती नौ सितंबर को चोर दुकान की छत काटकर सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर 34 हजार रुपये, दूल्हों के हार आदि सामान चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा प्रभारी दानवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा के हाबुड़ा बस्ती निवासी लाला पुत्र दीबाली सिंह को दबोच लिया। जिसने पुलिस पूछताछ में दुकान में चोरी की गई घटना को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बैंक पासबुक, आधार कार्ड के साथ ही छह हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
युवती को बहला फुसलाकर ले गया
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि हाथरस के गांव जलालपुर निवासी धर्मेंद्र चौहान विगत 31 अगस्त को उसकी बेटी को बहला फुसलकार अपहरण कर ले गया है। घटना में अंकित चौहान निवासी जलालपुर ने सहयोग किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।