रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

व्यापक प्रबंधों के मध्य मंगलायतन विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की प्रमुख परीक्षाएं सोमवार को व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के मध्य शुरू हो गई। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी आदि टीम के साथ परीक्षा केंद्र के अलग-अलग कक्षों का औचक निरीक्षण कर लिखित परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों का जायजा लिया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की लिखित परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा 16 दिसंबर को संपन्न होंगी। परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि परीक्षार्थियों को एक दूसरे से नकल करने का अवसर न मिले। उड़नदस्ता भी परीक्षा के दौरान सक्रिय है जो परीक्षा कक्षों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। परीक्षा समापन के साथ परिणाम भी यथाशीघ्र घोषित किया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थी एमयू प्रांगण में एक दूसरे से चर्चा करते हुए दिखे। परीक्षा में आए सवालों के उत्तर को लेकर विद्यार्थियों ने अपने साथियों से संवाद किया। किसी को प्रश्नपत्र आसन लगा तो किसी को कठिन।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!