रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

उदयवीर पहलवान ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया कथा व्यास का स्वागत

इगलास। क्षेत्र के गांव रायतपुर इमलिया में समाजसेवी उदयवीर सिंह पहलवान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के समापन के अवसर पर व्यास सुनील कृष्ण शास्त्री का फूल माला व चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। उदयवीर सिंह ने कहा कि जो विधान हमारे संतों एवं ऋषियों ने स्थापित किए है उनका उद्देश्य मानवता की सेवा है। हमें धार्मिक कार्य व मानव की सेवा करते रहना चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा वेदों का सार है। कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति के साथ पुण्य मिलता है। कलियुग में भागवत कथा मुक्ति का मार्ग है। इस अवसर पर गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, लाला पहलवान, भोला पहलवान, छोटू, रूपेश, जितेंद्र प्रधान, नीरज प्रधान आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!