रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़, एक गोकश के पैर में लगी

- चार गोकश पुलिस को चकमा देकर हुए हुए फरार

गभाना। थाना क्षेत्र में गांव कलुवा में गोशाला के पास गोकशी करने की फिराक में खड़े गोकशों से पुलिस की मुठभेड हो गई। गोकशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर डाली। पुलिस की ओर से की गई जबाबी फायरिंग में एक गोली गोकश के पैर में जा लगी। जिससे गोकश जमीन पर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए चार गोकश मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है। पकड़ा गया आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में लगातर गोकशी की घटना को अंजाम दे रहा था।

गोकशी की घटनाओं को लेकर चौकन्ना थी पुलिस

थाना गभाना क्षेत्र के गांव सुमेरपुर-कलुवा के पास से गुजर रहे पुराने नाले पर विगत 21 दिसंबर की रात में गोकशों ने तीन गोवंशों की गोकशी कर डाली थी, जबकि इसी स्थान पर 24 दिसंबर की रात में गोकशों ने फिर से चार गोवंशों की गोकशी कर डाली थी। 25 दिसंवार  आक्रोशित ग्रामीणों व हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने मौके पर मिले गोवंशों को पचपेड़ा मोड़ पर दिल्ली-कानपुर हाईवे को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसएसपी संजीव सुमन ने मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर गभाना को निलंबित कर दिया था साथ ही जल्द ही गोकशों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए तीन घंटे बाद जाम को खुलवा दिया था। तभी से पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर गोकशों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

पुलिस टीम पर गोकशों ने की फायरिंग

सीओ संजीव कुमार तौमर के अनुसार थाना पुलिस सोमवार रात्रि में स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त रूप से पचपेड़ा तिराहे पर गोकशों की तलाश में जुटी थी। तभी सूचना मिली कि कलुवा गोशाला के पास गेंहू के खेत में गोकश गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोकशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर की गई जबाबी फायरिंग में गोली एक गोकश के बाएं पैर में लग गई। जिससे गोकश जमीन पर गिर पड़ा। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए चार गोकश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही भागे हुए गोकशों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।गोकशी की घटना की फिराक में गोशाला के पास खड़े थे गोकश

सीओ के अनुसार मुठभेड़ में पकड़े गए गोकश ने अपना नाम सलमान उर्फ सद्​दाम उर्फ पड्डा पुत्र अहसान निवासी रामपुर-शाहपुर थाना चंडौस हाल निवासी शहंशाहबाद थाना क्वार्सी बताया। भागे हुए साथियों के नाम हाजी फैय्याज पुत्र इस्लाम निवासी अजीजाबाद, नियर मदरसा औरंगाबाद ( बुलंदशहर), सज्जन खां पुत्र अच्छन खां निवासी मकसूदपुर थाना जलेसर (एटा), ताफीक पुत्र ऱशीद खां निवासी नया बांस हरदुआगंज हाल निवासी हमदर्दनगर जमालपुर थाना सिविल लाईन इकरार पुत्र अबरार निवासी रठगाँव थाना जवां बताया। उसने बताया कि 21 दिसंबर व 24 दिसंबर की रात में भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि सोमवार रात में भी वह साथियों के साथ मिलकर गोकशी करने की फिराक में था।

उपचार के बाद आरोपी को भेजा जेल

सीओ के अनुसार पकड़े गए आरोपी से तमंचा-कारतूस, गड़ासा, दो चाकू, दो सिरिंज, रस्सा व पॉलीथिन बरामद हुई है। अस्पताल में इलाज के बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम सुमेरपुर में हुई गोकशी की घटना में शामिल महिला समेत पांच लोगों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गोकश को गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी नरेंद्र यादव, एसओ गभाना विनय कुमार, स्वॉट टीम प्रभारी संदीप कुमार, उपनिरीक्षक धीरज, अजहर हसन, सुधीर कुमार, अंकुर कुशवाह, एसओजी हेडकांस्टेबल राजवीर सिंह, विवेक मलिक, कांस्टेबल अंकुर डबास, विजयकांत, गौरव चौधरी, विनती सिंह चौहान, कुलदीप फौजदार, हेड कांस्टेबल नटवर, आकाश शर्मा, प्रिशुभ मोतला, शुभम मलिक, कुंवरपाल सिंह, हरवीर सिंह, सौर कुमार आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!