रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने धोखाधड़ी से 31 लाख रुपये का गवन करने के आरोपी को भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने फाईनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर 31 लाख रुपये गवन करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले में पूर्व में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एसएसआई गभाना केपी सिंह के अनुसार पिछले दिनों भारत फाइनेंसियलइनक्लूजन लिमिटेड ( इडसइंड बैंक) ब्रांच गभाना के ब्रांच मैनेजर सतीश तेवतिया ने ब्रांच के फील्ड आफीसर तेजवीर सिंह निवासी वंदी (मथुरा) व राजस्थान के भरतपुर के पसौडाखानवा निवासी मदनमोहन शर्मा के खिलाफ महिलाओं से लोन सेशन कराने व लोन की किस्त जमा करने के नाम पर 31 लाख 24 हजार रुपये का गबन करने व हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस तेजवीर सिंह को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। जबकि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मदन मोहन शर्मा को सोमना मोड़ स्थित एक ढाबा से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!