इतने बदनाम हुए हम तो इस जमाने में…
इगलास। गांव तोछीगढ़ स्थित विजय विद्यालय इंटर कालेज में परोपकार सेवा संस्था द्वारा पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित कवि गोपालदास नीरज की 100वीं जयंती जन्मशताब्दी समारोह के रूप में मनाई। विद्यार्थियों ने नीरज के लिखे गीत सुनाकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जतन चौधरी ने नीरज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके टाइपिस्ट से लेकर माया नगरी में पहुंच कर लोकप्रियता पाने के जीवन की कहानी बताई। छात्राओं ने नीरज की मशहूर शायरी इतने बदनाम हुए हम तो इस जमाने में, लगेंगी आपको सदियां हमें भुलाने में और अब तो मजहब कोई ऐसा भी चलाया जाए आदि गाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गुलाब सिंह, प्रमोद कुमार, डिंपल रावत, राधिका, संगीता, शिवानी, हेमा, वर्षा, तनु, पूनम, गायत्री, कुमकुम, मुस्कान, रीना, सपना, शालू, अंजली, चारू, साधना आदि थे।