रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विजिलेंस टीम की ट्रैप कार्रवाई पर रोक की मांग

इगलास। तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें लेखपालों को साजिशन झूठा फंसाए जाने की नीयत से साधारण शिकायत पर विजिलेंस व एंटी करप्शन टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्रवाई पर रोक लगाने आदि मांगें रखी।

ज्ञापन में उनका कहना था कि लेखपाल भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं के निस्तारण करता है। निस्तारण कार्रवाई से एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। ऐसे में वह लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन द्वारा कार्रवाई कराते हैं। एंटी करप्शन कार्यालय द्वारा सामान्य शिकायत के आधार पर वास्तविक तथ्यों का परीक्षण किए बगैर, प्री ट्रैप जांच की कागजी औपचारिकता कर लेखपाल को फंसाने के विविध प्रयास करके गिरफ्तार कर लिया जाता है। ज्ञापन में उनका कहना है कि लेखपाल संघ भ्रष्टाचार का विरोधी है, लेकिन एंटी करप्शन एवं विजिलेंस ट्रैप में जांच करने के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, प्रदीप गौतम, मोहिनी, मुकेश उपाध्याय, नारायण हरी शर्मा, कीर्ति चौहान, देवकांत, मुकेश उपाध्याय, राजकुमार सिंह, प्रवीन कुमार, विपिन कुमार, राजकुमार सिंह, अभय कौशिक, प्रेमपाल सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!