रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

लोधा। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर खेरेश्वर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के गांव कलुवा निवासी महेंद्र सिंह सोमवार शाम को अपने साथी ललित निवासी मंदिर नगला, मडराक के साथ बाइक से गांव आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर खेरेश्वर चौकी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची रोरावर थाना पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।———-

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो युवक घायल
लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लोधा थाना के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार दादों थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी सत्यपाल सोमवार शाम काे साथी अजय निवासी मदापुर थाना बरला के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पलवल जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लोधा थाना के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!