ई-रिक्शा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक घायल
लोधा। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर खेेरेश्वर चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायलो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ल्होसरा निवासी करन ने बाइक से जुगाड़ करके ई- रिक्शा बना रखा है। वह बुधवार सुबह साथी मोनू के साथ ई-रिक्शा से सब्जी के लिए लिए मंडी के जा रहे थे। तभी हाईवे पर खेरेश्वर चौराहा के पास किसी वाहन ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक करन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।