रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना टोला प्लाजा पर भाकियू भानू गुट ने किया जमकर हंगामा, आधा घंटे टोल कराया फ्री

- टोलकर्मियों द्वारा पदाधिकारियों से अभद्रता करने व गाड़ियां फ्री न निकालने को लेकर कार्यकर्ताओं में पनपा रोष

गभाना। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों के साथ टोलकर्मियों द्वारा अभद्रता करने व गाड़ियों को फ्री न निकालने को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए करीब आधा घंटे तक टोल को फ्री करा दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की मौजूदगी में टोल प्रबंधन के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने धरने को समाप्त किया।

सोमवार की तड़के करीब तीन बजे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जनपद कन्नौज के छिबरामऊ के पदाधिकारी गभाना टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इस दौरान पदाधिकारियों ने वाहन पर झंडा, पट्टी व संगठन का आई कार्ड दिखाया। आरोप है कि मौजूदा टोलकर्मियों ने उनके वाहनों को नि:शुल्क नहीं निकला बल्कि उनके साथ अभद्रता कर डाली। जानकारी मिलते संगठन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया। दोपहर में करीब एक बजे भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित होकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए टोल बूथों पर लगे बूमों को हटाकर अलीगढ़ की तरफ से आने व जाने वाली सभी लाइनों को फ्री करा दिया। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने बताया कि टोल प्रबंधन से पूर्व में ही वार्ता कर तय किया जा चुका है कि संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के वाहनों पर झंडा, पट्टी लगे होने व आई कार्ड दिखाने के बाद गाड़ियों को नि:शुल्क निकाला जाएगा। बाबजूद संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को निकाला नहीं जा रहा है, इतना नहीं मौजूदा टोलकर्मी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता भी करते हैं। किसानों के हंगामा की सूचना पाकर थाना प्रभारी विनय कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दोषी टोलकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के वाहनों को नि:शुल्क निकालने की मांग करने लगे। बाद में प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत सिंह ने फोन पर किसान नेताओं को समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही व दोषी टोलकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर गुस्साएं किसान शांत होकर लौट गए।

इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमपाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष दीपक ठाकुर, राजकुमार सिंह, डौली चौधरी, लाल सिंह, डा. शिवम जादौन, गोविल जादौंन, मनोज मित्तल, आकाश अग्रवाल, डा. बलजीत चौधरी, विजय सिंह, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र चौधरी, हिमांशु पंडित, राहुल शर्मा, केतन शर्मा, रोहित सिंह, भूरा सिंह, सुधीर ठाकुर, अमीना बेगम, देवेंद्री चौधरी, मंजूरानी, मंजूलता, हेमलता, राजेश कुमार, कृष्णकांत शर्मा, संदीप ठाकुर, सुमित हरि द्विवेदी, दीपांशू सिंह, अवतार सिंह, राकेश सिंह, विजय सिंह, शेखर प्रधान, पिंटू शर्मा, सुनील, सिवी चौधरी, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!