रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विशाख जी.लखनऊ, संजीव रंजन अलीगढ़ डीएम बने संगीता सिंह मंडल आयुक्त अलीगढ़

अलीगढ़। प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार की देर रात 31 आईएएस अफसर के तबादले कर दिए। इसमें अलीगढ़ के डीएम विशाख जी को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है। इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास अफसर माना जाता है । उन्हें शासन ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नए जिलाधिकारी का जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उनके स्थान पर अभी तक प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी की पद पर तैनात संजीव रंजन को अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह अलीगढ़ की मंडल आयुक्त चेत्रा वी. के स्थान पर संगीता सिंह को अलीगढ़ का नया मंडल आयुक्त बनाया गया है। शासन ने इसी क्रम में बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का नया जिलाधिकारी बनाया है। जबकि मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह को प्रोन्नत होने पर मंडल आयुक्त आगरा बनाया गया है। मेरठ के डीएम दीपक मीणा को अब गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि गाजियाबाद में तैनात जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को विशेष सचिव कृषि बनाया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!