रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

इगलास। भारतीय किसान संघ और भारतीय किसान यूनियन ने ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से समस्या के निस्तारण की मांग की गई। तहसीलदार सतेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय किसान संघ बृज प्रांत मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा व जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह का कहना है कि बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की 70 फीसदी गेहूं की फसल, सरसों की 80 फीसदी फसल तथा आलू की 50 फीसदी फसल नष्ट हो चुकी है। कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या करने के कगार पर है। उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. गुलवीर सिंह, रमेश चंद्र, वीरेंद्र शर्मा, रामवीर सिंह, कमल सिंह आदि थे। वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने नई खतौनी की खामियों को दूर करने, विद्युत विभाग को निजी सेक्टर में न देने, एमएसपी बढ़ाए जाने, बिना मौसम हुई ओलावृष्टि व बरसात से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी गलत सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, बबलू सिंह, खूबीराम, सुंदर सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!