रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बालिकाओं के साथ की छेड़छाड़

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्रांर्गत एक गांव में  मैंड़ तोड़ने की शिकायत करने पर  आरोपी पक्ष ने पीड़ित के साथ मारपीट की, शोर-शराबा सुनकर पिता को बचाने के ​लिए पहुंची, बालिकाओं से भी अभद्रता करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिये।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति का बराबर में ही आरोपी पक्ष के खेत हैं जिनका लेबिल उसके खेतों से नीचा है। इसका फायदा उठाकर उसने खेत की मेंड़ काट दी। इस संबंध में गांव के सम्भ्रांत लोगों से शिकायत की तो 04 अप्रैल को उसके साथ मारपीट की, इसकी जानकारी होने पर जब उसकी पत्नी, बेटे व बेटियां मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बुरी नीयत से कपड़े भी फाड़ दिये। इस घटना के संंबंध में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हरेन्द्र, अजीत, नवनीत, गिरेन्द्र व विनीत आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है ।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!