रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विधि विभाग के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध-पत्र

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘एक राष्ट्र एक विधि’ नामक विषय पर पेपर प्रस्तुत किए। संगोष्ठी का आयोजन ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा द्वारा ‘समान नागरिक संहिता’ नामक शीर्षक पर किया गया था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विनय कुमार माथुर व ईशन इंस्टीट्यूट के विधि विभाग के डीन प्रो. एम खैरु वाला के द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंविवि के विधि विभाग के अध्यक्ष डा. हैदर अली व अन्य के द्वारा छात्रों को बधाई दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. तलत अंजुम द्वारा किया गया। विद्यार्थियों में भुवनेश भारद्वाज, रिचा शर्मा, लवली, रय्यान व गुंजन आदि ने भाग लिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!