रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में श्री कृष्ण लीला में गिर्राज पूजन लीला का किया जीवंत मंच

हरीश अग्रवाल, इगलास। कस्बा के सराय बाजार गुरुवार वाली पैंठ मैदान में बिराजमान ठा. दाऊजी महाराज मंदिर पर मेला श्री दुर्गेश नंदिनी का 51वां महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान श्रीकृष्ण लीला में ब्रज के कलाकारों द्वारा नित्य रासलीला का आयोजित की जाती है। शुक्रवार को गिर्राज पूजन लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक लीला देखने के लिए उपस्थित रहे।

ब्रज में इंद्र की पूजा होती थी तो भगवान श्री कृष्ण ने नंदबाबा से गिरिराज महाराज की पूजा करने के लिए कहा। ब्रज वासियों ने गिरिराज महाराज की पूजा की और छप्पन भोग लगाए। इससे इंद्र रुष्ट हुए और सात दिवस तक वर्षा की। श्री कृष्ण ने गिर्राज जी को अपनी कनिष्का उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। गोवर्धन पूजा लीला का जीवंत मंचन देख दर्शक भी जय जयकार करने लगे। शनिवार को कंस वध की लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, समाज सेवी श्याम सुंदर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, शिवा शर्मा, हर्ष शर्मा, उदित शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!