रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ब्रह्मचारिणी बहनों का देवियों के रूप में सम्मान

इगलास। कस्बा के हरपाल नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में नवरात्रि के उपलब्ध में ब्रह्मचारिणी बहनों का देवियों के रूप में सम्मान किया गया। बीके शांता बहन ने नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाया कि देवियां शिव शक्ति थी, ना कोई पति ना कोई पिता। शिव से प्रकट हुई शक्तियां थी उन्होंने महिषासुर जैसे असुरों का नाश किया। उन्होंने सभी मनुष्यों को अपने अंदर के विकारों को खत्म कर जीवन को श्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया। बीके हेमलता बहन ने बताया कि जैसे मनुष्य नौ दिनों तक तन, मन, अन्न की शुद्धी रखते है, यदि पूरे जीवन शुद्धता रखे तो सहज ही पवित बन श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर सकते है। सीमा वर्मा ने सभी बहनों का सम्मान किया। इस अवसर पर मीना, दुगेश, नीतू, उमा, कोमल, विपिन, वंदना, गजेंद्र, पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, बाबूलाल शर्मा, जीतू अग्रवाल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!