रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास पथवारी मंदिर पर किया कन्याओं का पूजन

इगलास।नगर के गौंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर 45वें विशाल नवरात्रि महोत्सव का आयोजन चल रहा है। अष्टमी को मंदिर पर 11 सौ कन्याओं का पूजन किया गया। सभी कन्याओं को उपहार वदक्षिणा भी दी गई।पथवारी मंडल की इस पहल पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। आचार्य मयंक उपाध्याय ने बताया कि सनातन संस्कृति में देवियों को विशेष सम्मान का अधिकार दिया गया है। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है।मैया प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। वहीं शाम को मंदिर पर महाआरती हुई। जिसमें 501 दीपों के साथ भक्तों ने मैया के आरती की।पथवारीमैयाव वैभव लक्ष्मी मैया के फूल बंगला के साथ छप्पन भोग लगाए गए। मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार सजा, जिसमें भक्तों ने दर्शन किए। भक्तों को खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। आरती के बाद शिव मंडल द्वारा संकीर्तन किया गया।

उपहार व दक्षिणा देकर किया कन्या पूजन

क्षेत्र के गांव मुरवार में हिंदू एकता समिति के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के द्वारा 50 से ज्यादा कन्याओं को वस्त्र, चुनरी, फल भेंट करके पूजन किया। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र में अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन करने से मैया प्रसन्न होती हैं। सभी को नवरात्रि में कन्या पूजन करना चाहिए। इस अवसर पर भगवती देवी, पदम सिंह, हेमा देवी, धर्वेंद्र सिंह, रेखा देवी, धर्मवीर सिंह, वंशिका, नेहा, चेस्टा, मानसी, पायल, मुस्कान, तनु, उमा, आरती, करिश्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!