रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

देवेंद्र का राष्ट्रीय स्तर पर बाक्सिंग के लिए चयन

इगलास। कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज के 10वीं के छात्र देवेंद्र का राष्ट्रीय स्तर पर बाक्सिंग में प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है। उसके चयन से शिक्षकों व शुभचिंतकों में खुशी है।

प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि गांव छैंछऊ निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र गोधन सिंह का जूनियर बाक्सिंग 75 किलोग्राम भार में चयन हुआ है। पूरे देश से 78 बाक्सरों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अभी वह चार से 16 अप्रैल तक चलने वाले राष्ट्रीय कैंप में भाग लेंगे। कैंप का आयोजन हरियाणा के रोहतक में होगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि देवेंद्र को तीन अक्टूबर को विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उसका बड़ा भाई प्रेम कुमार भी बाक्सर रहा है। वर्तमान में वह वायु सेना में सेवारत है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!