गांव लालपुर में तीन नई सड़कों का हुआ उद्घाटन
इगलास। ब्लाक प्रमुख भगवान देवी के निधि से ग्राम पंचायत लालपुर में तीन नई सड़कों का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण फौजी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों काे आवागमन की सुविधा मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान अमित चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिपं सदस्य जयवीर सिंह व अमित ठेनुआं, प्रधान संगठन के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, कमल चौधरी, पंकज चौधरी, मुकेश चौधरी, दिग्विजय सिंह, विकास चौधरी, डा. रोहित चौधरी, पवन कुमार, सोनू चौधरी, संजय चौधरी, जग्गा, आकाश चौधरी, गुलबीर सिंह आदि थे।