रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान नेता ने संपूर्ण समाधान दिवस में किया आत्महत्या का प्रयास

इगलास। संपूर्ण समाधान दिवस में खेती की जमीन के विवाद के चलते भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष भगवान सिंह द्वारा मिट्टी का तेल छिडक कर आत्महत्या करने के प्रयास से हडंकंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ कर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली ले जाया गया।

भगवान सिंह का कहना है कि उसकी लगभग 18 वीघा कृषि भूमि इसको लेकर राजस्व विभाग तथा सिविल कोर्ट में विभिन्न मुकदमे चल रहे हैं। वर्ष 2017 में तत्कालीन एसडीएम ने पुलिस की रिपोर्ट पर धारा 145 (146) के तहत कार्रवाई करके कुर्क कर दिया गया है। जमीन कई बार बिक्री कर दी। उधर भगवान सिंह की मां सावित्री देवी द्वारा बैनामा के निरस्तीकरण का मुकदमा सिविल कोर्ट में दायर कर दिया जो विचाराधीन है। वर्ष 2017 से जमीन कुर्क होने के बाद बंजर चल रही है। इस दौरान तहसील दिवस, थाना दिवस व अन्य मौके पर प्रार्थनापत्र भगवान सिंग द्वारा प्रस्तुत किये जाते रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में वाद विचाराधीन होने के कारण किसी निश्चय नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी बात से परेशान होकर भगवान सिंह ने आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। उसका कहना है कि उसको जमीन पर खेती करने दी जाए। वहीं इसके भाइयों का कहना है कि मां की मृत्यु के पश्चात बसीयत बनाकर जमीन को अपने हक में करने का कुत्सित प्रयास करने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी का कहना है कि तहसील में घटित घटना क्रम के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल व आरआइ से रिपोर्ट ली गई है। किसान जिस जमीन की समस्या काे लेकर आया था वह कुर्क है। गाटा संख्या तीन व चार का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के अनुसार समस्या का समाधान कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!