रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तहसील मुख्यालय पर भाकियू ने दिया धरना

इगलास। तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि खतौनी में लेखपाल और आरआई द्वारा की गई गलतियों के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खतौनी में त्रुटियां दर्ज हैं और शिकायत के बावजूद ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खतौनी में दर्ज त्रुटियों को ठीक कराया जाए। बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होगी। इगलास क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किए जाने की भी मांग की। उनका कहना था कि उद्योग लगेंगे तो युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। पांच सूत्रीय ज्ञापन मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अध्यक्षता ओंकार सिंह व संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, संतवीर सिंह, गिर्राज स्वामी, लोकेंद्र पाल, केशवदास, भगवान सिंह, ओमप्रकाश आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!