रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सरकार के फ्रंट आफिस खोलने के विरोध में कलमबंद हड़ताल

इगलास। सरकार द्वारा निबंधन कार्यालय में फ्रंट ऑफिस खोले जाने के निर्णय के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, टाइपकर्ताओं तथा निबंधन से जुड़े अन्य सभी कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया।

इस संबंध में बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने की। बैठक में अधिवक्ता नर्मदेश्वर ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए सभी अधिवक्ता न्यायिक व निबंधन कार्य से पूर्णतः विरत रहेंगे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, विरोध स्वरूप एक ज्ञापन तैयार किया गया। जिसकी प्रतियां निबंधन कार्यालय, एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट को प्रेषित की गईं। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह आर्य, रामेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मनोज शर्मा, जगवीर सिंह, ग्रीस शर्मा, महाराज सिंह, तेजप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र वशिष्ठ, संतोष कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णकुमार, महेश सिंह, चंद्रप्रकाश, सत्यवीर सिंह, नीतेश कुमार, देवेंद्र सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!