रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बढ़ती हुई सड़क दुघर्टनाएं चिंताजनक एवं चिंतनीय विषय

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा केलामाई कालेज में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। शिक्षा के साथ संस्कारों का महत्व बताते हुए नशाखोरी के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि बढ़ती हुई सड़क दुघर्टनाएं चिंताजनक एवं चिंतनीय विषय बनता जा रहा है। मृत्युदर के आंकड़ों काे देखें तो प्रतिवर्ष केंसर से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, फिर भी जनता और सरकारें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं दिखते। वाहन की ओवरस्पीड व नशाखोरी हादसों के बड़े कारणों में एक हैं। यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के नियम-कानूनों को सदैव अपने दिमाग में रखें। यातायात के नियमों का पालन करने और उसके प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ भी दिलाई। राजेंद्र सिंह कौशिक ने नशाखोरी के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा, मानव शरीर को खोखला कर देता है। नशे से शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक हानि होती है। कुलदीप कौशिक, भूपेंद्र, विपिन, रितिक, हर्ष, रीतेश, हैदर अली, आदर्श, सोनू, शौर्य, आशू, समीर, संध्या, नव्या, लक्ष्मी, काजल, वंदना, खुशबू आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!