रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्रकारिता में नैतिकता और उत्तरदायित्व आवश्यक: कृष्ण बिहारी

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग व कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ’मीडिया और समाज’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान में मीडिया की वर्तमान भूमिका, समाज पर उसके प्रभाव और पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के पत्रकारिता दृष्टिकोण को परिपक्व बनाने में मदद करना था।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण बिहारी शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पत्रकारिता के व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराया। आज के डिजिटल युग में पत्रकारिता की भूमिका पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गई है। पत्रकारिता की वर्तमान भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार मीडिया सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पत्रकारिता में नैतिकता और उत्तरदायित्व कितने आवश्यक हैं। विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम ने अतिथि सम्मान करते हुए कहा कि मीडिया समाज को दिशा देने वाला सशक्त माध्यम है। योगेश कौशिक ने अतिथि परिचय कराया और मयंक जैन ने आभार व्यक्त किया। प्रो. प्रदीप कुमार व मनीषा उपाध्याय ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। संचालन छात्रा दीपशिखा शर्मा ने किया। यश, पूजा, लवकुश, युवराज, रामेंद्र, नरेंद्र, कनिका, क्षमा, सोमी आदि विद्यार्थियों नेे व्याख्यान को प्रेरणादायक अनुभव बताया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!